Thursday, July 12, 2018

Travel ! ऑफ बीट हनीमून डेस्टिनेशंस


Ganesh Bhusari 
(Travel Guru )
Travel Lover & Blogger

शादी में जहां एक ओर सेलिब्रेशन तो दूसरी ओर शोर-शराबा होता है| ऐसे में हर कपल का मन करता है कि हनीमून के लिए ऐसी जगह की प्लानिंग की जाए, जहां

शोर-शराबा न हो और भीड़भाड़ से अलग कुछ सुकून मिल सके| यदि आप भी ऐसी ही किसी डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ऑफबीट डेस्टिनेशन, जहां जाकर आपको भीड़भाड़ से छुटकारा और शांति मिलेगी| इन जगहों को ऑफबीट हनीमून डेस्टिनेशन इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां अन्य हनीमून डेस्टिनेशन्स की तुलना में बहुत कम कपल आते हैं|

लक्षद्वीप


लक्षद्वीप भारत के सबसे एकांत आइलैंड्स में से एक हैं| यहां नारियल के पेड़, रेत और रंग बदलने वाला समुद्र सब कुछ देखने को मिलेगा| जो कपल्स एकांत में अच्छा वक्त गुज़ारना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन जगह है| इसके अलावा आप दोनों को वाटर स्पोर्ट्स पसंद हैं तो यहां स्कूबा डाइविंग, फिशिंग और स्नॉर्कलिंग का मज़ा ले सकते हैं|

खज्जियार



शिमला और मनाली जा चुके हैं, तो आप खज्जियार जा सकते हैं|  यह डलहौजी के पास एक छोटा सा हिमालयन जेम है|  यहां हरे घास के मैदान, जंगल और बर्फ से ढंके पहाड़ आपका मन मोह लेंगे|  अच्छी बात यह है कि यहां आपको भीड़भाड़ भी नहीं मिलेगी| इसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है, क्योंकि यह वहां से काफी मिलता-जुलता दिखता है| यह परफेक्ट ऑफबीट हनीमून डेस्टिनेशन है| यहां आप ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग का मज़ा भी ले सकते हैं|

तवांग




तवांग अरुणाचल प्रदेश का कम जनसंख्या वाला टाउन है| यहां भी आपको खूबसूरत वादियां देखने को मिलेंगी| तवांग नए जोड़ों के लिए परफेक्ट जगह है क्योंकि यहां काफी शांति रहती है| यहां आपको तिब्बती संस्कृति देखने को मिलेगी| जिनको प्रकृति की गोद में सुकून मिलता है, उनके लिए यह बेहतरीन जगह है|

शिलॉन्ग


मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग नॉर्थ  ईस्ट इंडिया में परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है| इसे पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है| यहां झरने, खूबसूरत झीलें, घने जंगल और गुफाएं हैं जो आपका मन मोह लेंगी| यहां पर कई म्यूजिकल इवेंट चलते रहते हैं तो यहां आपको एक अनोखा अनुभव मिलेगा|



Ganesh Bhusari 
(Travel Guru )
Travel Lover & Blogger

Cell no. ±918999350044


No comments:

Post a Comment